अगर किसी Website पर हर दिन अगर 1000 लोग आते हो तो Google Adsense से कितने पैसे कमाए जा सकते हैं?
Google Adsense से कमाई कई बातों पर निर्भर करती हैं जैसे –
- Content Type
- Content Language
- Visitors Interest
- Visitor Location
- Ad Type
- Advertiser
- Product
इसलिए हर वेबसाइट की adsense earning अलग अलग होती हैं| लेकिन हिंदी वेबसाइटों और इंडियन विजिटर्स वाली वेबसाइटों की कमाई बहुत ही कम रहती हैं | मेरे अनुमान से अगर किसी हिंदी वेबसाइट पर प्रतिदिन 1000 विजिटर आते हैं और वे 2000 पेज व्यूज होते हैं तो इस हिसाब से Click Rate (CTR) जो कि सामन्यत: 1.5% रहती हैं यानि की करीब करीब 30 लोग Ads पर क्लिक करेंगे| हिंदी ब्लॉग की CPC यानि की एक क्लिक पर होने वाली कमाई करीब 0.04 $ के आस पास रहती हैं इसका मतलब है कि 1000 visitors और 2000 पेज व्यूज पर कमाई 1.2$ प्रतिदिन के आस पास रहती हैं|
यह अनुमान एक सामान्य हिंदी साईट का है| अंग्रेजी साईट या हिंदी Niche Blogs की CPC और CTR High रहती हैं|


0 comments :
Post a Comment