How to create ads on google adsense ?
आज हम बात करेंगे Google Adsense Ads को कैसे बनाया जाता है? अगर आप के पास भी blog या website है तो आप Google Adsense Ads के बारे में ज़रूर जानते होंगे ! अगर आप google ads के बारे में नहीं जानते हैं तो आप tevh2hindi.in के Google adsense क्या है ? पोस्ट को पढ़ के जान सकते हैं !
Google Adsense Ads कैसे बनाते हैं ?
सबसे पहले आप Google Adsense की site को अपने computer में ओपन करें ! अगर आप का Google Adsense Account अप्रूव है तो आप अपने ID और password से login करें !
- अब आप को वहां my ads का option नज़र आएगा उसको क्लिक करें !
- my ads को क्लिक करने के बाद New ad unit को क्लिक करें !

जब आप New ad unit को क्लिक करेंगे तो एक छोटा फॉर्म open होगा जिसमे आप को कुछ जानकारी भरनी होगी !
1. Name – अपने new Google Adsense Ads unit के लिए एक name टाइप करें !
आने वाले वक़्त में आप के पास बहुत सारे Google Adsense Ads यूनिट होंगें इसलिए हर ad unit को एक नाम देना पड़ता है जिसके द्वारा आप कभी भी ये जान सकते हैं उस ad से आप की कितनी कमाई होती है ! या आप ने उस ad unit को कहाँ कहाँ लगा रखा है ! इसलिए हर ad unit को अलग अलग नाम देना ज़रूरी है ! ad unit का नाम आप कुछ भी रख सकते हैं !
2. Ad size – इसमें आप को अपने के लिए एक साइज़ सेलेक्ट करना है !
जब आप कोई Google Adsense Ads बनाते हैं तो आप को पहले ये डिसाइड करना होता है की आप उस ad को कहाँ लगायेंगे उसके अनुसार Google Adsense Ads का साइज़ निर्धारित होगा ! उदाहरण के लिए अगर आप ad अपने blog या site के header में लगाना चाहते हैं तो आप एक custom size को सेलेक्ट कर सकते हैं या 720*90 को सेलेक्ट कर के Google Adsense Ads unit बना सकते हैं !

अगर आप अपने साईट या ब्लॉग के sidebar के लिए Google Adsense Ads बनाना चाहते हैं तो आप एक vertical banner को सेलेक्ट कर सकते हैं ! वैसे मेरी राय है की आप responsive को सेलेक्ट करें ! क्यों की responsive ad unit डिवाइस के अनुसार अपना आकार घटा और बढ़ा लेते हैं ! यानी के ये ad mobile और computer दोनों में अच्छे से नज़र आते हैं !
3. Ad type – यहाँ आप को अपने ads के लिए टाइप सेलेक्ट करना है !
जब आप का बनाया हुवा ad आप के blog या site पर नज़र आएगा तो उसमे किस तरह का ad दिखना चाहिए ? आप अपने ad में photo ads दिखाना चाहते हैं या text ad दिखाना चाहते हैं? ये निर्भर करता है Google Adsense Ads type पर ! अगर आप सिर्फ text link दिखाना चाहते हैं तो text ad सेलेक्ट करें और अगर आप सिर्फ photo ad दिखाना चाहते हैं तो display ad को सेलेक्ट करें और अगर दोनों तरह के ad यानि text और photo दिखाना चाहते हैं तो text and display ad को सेलेक्ट करें !

4. Text ad style – इसमें आप अपने ad के text को कस्टमाइज कर सकते हैं !
मान लीजिये की आप एक text ad बना रहें है तो आप इस option के द्वारा Google Adsense Ads के text और लिंक के रूप ,रेखा और रंग को अपने ब्लॉग के थीम के अनुसार सेट कर सकते हैं ! अगर आप ने अपने blog पर डार्क थीम लगा रखा है तो आप अपने Google Adsense Ads के text के रंग को चमकदार रखें ! और अगर आप लाइट थीम का इस्तेमाल करते हैं तो ad के text और लिंक के कलर को डार्क रखे ! इससे आप का ad आसानी से विसिटर को नज़र आएगा !

5. Save and get code – अगर ऊपर बताये गए सारे काम को आप ने सही से कर लिया तो आप इस बटन को क्लिक कर दें !
जैसे ही आप save and get code को क्लिक करेंगे आप का Google Adsense Ads बन के तैयार हो जायेगा ! ये एक छोटे विंडो में खुलेगा जिसमे आप को कुछ कोड नज़र आयेंगे ! यहाँ से आप code को copy कर के अपने blog या वेबसाइट में लगा सकते हैं ! अगर आप तुरंत ad unit को अपने ब्लॉग पर नहीं लगाना चाहते हैं तो बाद में भी आप my ad को क्लीक कर के अपने ad के code तक पहुच सकते हैं और copy कर के साईट पर लगा सकते हैं !



0 comments :
Post a Comment