ऐसा रोबोट जो व्यायाम करते हुए बहाता है पसीना

ऐसा रोबोट जो व्यायाम करते हुए बहाता है पसीना

वैज्ञानिकों ने एक ऐसे ह्‌यूमनॉइड रोबोट को विकसित किया है जो मनुष्यों की तरह ही व्यायाम करते हुए पसीना बहा सकता है। मानव शरीर जैसी आकृति होने के कारण इसे ह्‌यूमनॉइड रोबोट कहा जाता है। जापान के टोक्यो विवि में विकसित इस रोबोट का नाम केंगोरो है। इसमें कृत्रिम पर्सपिरेशन सिस्टम (पसीना बहाने के लिए) लगाया गया है। केंगोरो मनुष्यों की तरह ही उठक-बैठक और पुश-अप्स जैसे व्यायाम कर सकता है।
हालांकि व्यायाम के कारण यह बहुत गर्म हो जाता है। रोबोट को गर्मी से बचाने के लिए उसमें पर्सपिरेशन सिस्टम से पानी प्रवाहित किया जाता है जो भाप बनकर शरीर से बाहर निकल आता है। साइंस रोबोटिक्स जर्नल में छपे शोध के अनुसार पहली बार किसी रोबोट में पर्सपिरेशनल सिस्टम लगाया गया है। जापान के वैज्ञानिकों की टीम पिछले कई सालों से ह्‌यूमनॉइड रोबोट विकसित करने में जुटी है। 2001 में रोबोट केंटा के विकसित होने से शुरू हुई श्रृंखला का सबसे उन्नत रूप केंगारो है।
Share on Google Plus

About Saurabh Kumar Shrivastav

नमस्कार दोस्तों ! मेरा नाम सौरभ कुमार श्रीवास्तव है यह ब्लॉग एक बिपिन वेब अकैडमी का भाग है यहाँ पर आप टेक्नोलॉजी, ब्लॉग ,न्यूज़ ,के बहोत सारी जानकारिया पा सकते है और साथ में आप वेब डिजाइनिंग और डेवलपमेंट के बारे में भी सिख सकते है | उम्मीद करता हु आपको ब्लॉग पसंद आएगा | अगर कुछ पूछना या जानना चाहते है तो अपना सन्देश इस ईमेल आईडी पर bipinwebacademy@gmail.com भेज सकते है | धन्यवाद !

0 comments :

Post a Comment