अब डिस्प्ले पर उंगली रखते ही चालू हो जाएगा यह स्मार्टफोन


कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक शो (CES 2018) में स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वीवो ने दुनिया का पहला ऐसा स्मार्टफोन लॉन्च किया है, जिसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है। इस तकनीक की मदद से यूजर्स डिस्प्ले पर उंगली रखकर ही फोन को अनलॉक कर पाएंगे।
यह है इस मोबाइल व तकनीक की खासियत - 
कंपनी द्वारा जारी बयान में बताया गया है कि इस तकनीक की मदद से यूजर्स डिस्प्ले पर उंगली रख कर ही फोन को अनलॉक कर पाएंगे। एज-टू-एज डिस्प्ले के बाद डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर टेक्नोलॉजी का लंबे समय से इंतजार था। 
वीवो ने दिसंबर में घोषणा की थी की वो ऐसी पहले कंपनी हो सकती है जो इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर लेकर आ सकती है। पिछले साल के MWC इवेंट में कंपनी ने इस फोन का कांसेप्ट दिखाया था। यह फिंगरप्रिंट सेंसर क्वालकॉम द्वारा लाया गया है। इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के अलावा अभी फोन के बारे में कोई जानकारी नहीं उपलब्ध नहीं है।
लॉन्च डेट की अभी पुष्टि नहीं - 
कंपनी के अनुसार यह हैंडसेट इस साल की शुरुआत में पेश किया जाएगा। लेकिन अभी इसकी लॉन्च डेट की पुष्टि नहीं हुई है। वीवो की इस घोषणा के बाद इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर अब आधिकारिक तौर पर पेश किया जा चुका है। उम्मीद है की आने वाले समय में अन्य कंपनियां भी इस टेक्नोलॉजी का बखूबी प्रयोग करेंगी। अभी तक कंपनियों ने फिंगरप्रिंट सेंसर को फोन के रियर पैनल पर शिफ्ट किया है। हालांकि, यूजर्स द्वारा इसे बहुत ज्यादा पसंद नहीं किया गया।
आज के समय में रेडी-टू-प्रोडूस ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आने वाले इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनिंग स्मार्टफोन्स उपभोक्ताओं को टेक्नोलॉजी के प्रयोग में काफी आगे ले कर जाएगा। इससे यूजर्स को बेहतर और भविष्यवादी मोबाइल अनुभव प्राप्त होगा।
Share on Google Plus

About Saurabh Kumar Shrivastav

नमस्कार दोस्तों ! मेरा नाम सौरभ कुमार श्रीवास्तव है यह ब्लॉग एक बिपिन वेब अकैडमी का भाग है यहाँ पर आप टेक्नोलॉजी, ब्लॉग ,न्यूज़ ,के बहोत सारी जानकारिया पा सकते है और साथ में आप वेब डिजाइनिंग और डेवलपमेंट के बारे में भी सिख सकते है | उम्मीद करता हु आपको ब्लॉग पसंद आएगा | अगर कुछ पूछना या जानना चाहते है तो अपना सन्देश इस ईमेल आईडी पर bipinwebacademy@gmail.com भेज सकते है | धन्यवाद !

0 comments :

Post a Comment