CES 2018: इस गैजेट की मदद से आपका स्मार्टफोन बन जाएगा कंप्यूटर

CES 2018 इस गैजेट की मदद से आपका स्मार्टफोन बन जाएगा कंप्यूटर

कुछ सालों पहले तक मोबाइल फोन में सिर्फ 4 जीबी की इंटरनल स्टोरेज ही होती थी। वहीं आजकल 32, 64 और 128 जीबी वाले स्मार्टफोन से नीचे के मोबाइल लेने के बारे में कोई नहीं सोचता। ऐसा दुनिया के डिजिटल होने की वजह से हो रहा है। वहीं अब कुछ लोगों की चाहत होती है कि उनके फोन की स्टोरेज 1 या 2 टेराबाइट की हो जाए तो लैपटॉप छोड़कर सारा काम मोबाइल पर ही हो जाएगा।
ऐसे लोगों के लिए अमेरिका के लास वेगास में चल रहे सीईएस 2018 से एक बड़ी खुशखबरी आई है। यूएसबी ड्राइव बनाने वाली नामी कंपनी सैनडिस्क2 ने 1 टेराबाइट (टीबी) स्टोरेज स्पेस वाली दुनिया की सबसे छोटी पेन ड्राइव लॉन्च की है, जो नॉर्मल यूएसबी फ्लैश ड्राइव से जरा हटके है।
यह है इस यूएसबी ड्राइव की खासियत - 
यूएसबी-सी टेक्नोलॉजी पर काम करने वाली इस पेन ड्राइव को यूजर बिना किसी ओटीजी केबल के सीधे अपने स्मार्टफोन से जोड़ सकते हैं। मतलब ये है कि इस पेन ड्राइव से हम अपने स्मार्टफोन की स्टोरेज मेमोरी को 1 टेराबाइट तक बढ़ा सकते हैं।
इस पेन ड्राइव को अपने फोन पर अटैच करने के बाद आप उसमें अपने फोन का कोई भी डाटा सुपर स्पीड से स्टोर या ट्रांसफर कर सकते हैं। यानी कि यूजर को ऐसा महसूस ही नहीं होगा कि ये 1 टीबी स्पेस उसके फोन की नहीं बल्कि एक पेन ड्राइव की है।
किंग्टन पहले ही कर चुका है लॉन्च - 
अमेरिका के लास वेगास में चल रहे कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक शो CES 2018 के दौरान सैनडिस्क ने अल्ट्रा पोर्टेबल यूएसबी फ्लैश ड्राइव पेश की है। इसके मुकाबले में किंग्ट्न तो 2 टीबी स्पेस वाली डाटा ट्रैवलर अल्टीमेट जीटी पेन ड्राइव पहले ही लॉन्च कर चुकी है।
आइए जानते हैं इसमें ऐसा क्या है खास - 
किंग्ट्न की 2 टीबी स्पेस वाली ड्राइव से लेकर अब तक जो भी पेन ड्राइव मार्केट में आ रही हैं, उनमें से कोई भी USB-C टेक्नोलॉजी पर काम नहीं करतीं थी बल्कि उनकी तकनीक थी USB 3.0। इसका मतलब ये है कि उन्हें अपने फोन से कनेक्ट करने के लिए आपको हमेशा ही OTG केबल की जरूरत पड़ेगी, लेकिन सैनडिस्क की यह नई फ्लैश ड्राइव यूजर के पास उपलब्ध नॉर्मल चार्जिंग केबल / डाटा केबल द्वारा ही फोन से कनेक्‍ट हो जाएगी और इस पर डाटा ट्रांसफर की स्पीड भी नॉर्मल ड्राइव से काफी फास्ट होगी।
कब और कितनी कीमत पर होगी लॉन्च - 
SanDisk द्वारा पेश की कई ये USB-C फ्लैश ड्राइव क्योंकि अभी एक प्रोटोटाइप मॉडल है, इसलिए इसका मार्केट प्राइस और लॉन्च डेट अब तक जारी नहीं किया गया है। फिलहाल एक्सपर्ट अंदाजा लगा रहे हैं कि सैनडिस्क की 1TB USB-C SSD पेन ड्राइव इस समय करीब 350 डॉलर कीमत पर बिक रही है, तो उम्मीद की जा सकती है कि इस नई यूएसबी फ्लैश ड्राइव की कीमत भी इसी के आसपास यानी 22,283 रुपए के आस-पास होगी। वैसे अपने धांसू स्‍मार्टफोन को स्टोरेज की इतनी पॉवर देने के लिए ये कीमत बहुत ज्याुदा नहीं कही जाएगी, क्योंकि तब शायद आप अपने लैपटॉप का पूरा काम फोन पर ही निपटा सकेंगे।
Share on Google Plus

About Saurabh Kumar Shrivastav

नमस्कार दोस्तों ! मेरा नाम सौरभ कुमार श्रीवास्तव है यह ब्लॉग एक बिपिन वेब अकैडमी का भाग है यहाँ पर आप टेक्नोलॉजी, ब्लॉग ,न्यूज़ ,के बहोत सारी जानकारिया पा सकते है और साथ में आप वेब डिजाइनिंग और डेवलपमेंट के बारे में भी सिख सकते है | उम्मीद करता हु आपको ब्लॉग पसंद आएगा | अगर कुछ पूछना या जानना चाहते है तो अपना सन्देश इस ईमेल आईडी पर bipinwebacademy@gmail.com भेज सकते है | धन्यवाद !

0 comments :

Post a Comment